विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में अवैध खनन रोकने पर SDM को कुचलने का प्रयास, पीछा करने पर क्रेटा कार ड्राइवर ने रास्ता रोका

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:19 PM (IST)

साढौरा में अवैध खनन सामग्री ले जा रहे डंपर को रोकने के प्रयास में एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने की कोशिश की गई।

अवैध खनन रोकने पर एसडीएम पर जानलेवा हमला, क्रेटा कार ड्राइवर ने भी की मदद।

अवैध खनन रोकने पर एसडीएम पर जानलेवा हमला, क्रेटा कार ड्राइवर ने भी की मदद।

HighLights

  1. एसडीएम पर अवैध खनन डंपर रोकने पर हमला।

  2. क्रेटा कार चालक ने डंपर को भागने में मदद की।

  3. पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। साढौरा में अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहे डंपर को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह को कुचलने का प्रयास किया।

इतना ही नहीं, डंपर के पीछे चल रही सफेद रंग की क्रेटा कार के चालक ने भी पीछा करने पर रास्ता रोका और डंपर चालक को मौके से भगाने में मदद की। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक व क्रेटा कार चालक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह लगभग सवा छह बजे वह साढौरा स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रन फार यूनिटी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।रेस्ट हाउस के पास उन्हें एक डंपर आता दिखाई दिया।

डंपर में अवैध खनन सामग्री होने का संदेह था। डंपर को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। आरोप है कि टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह से जान बचाई।

डंपर को रोकने के लिए उसका पीछा किया लेकिन डंपर के पीछे आ रही क्रेटा कार ने सरकारी गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास किया। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और गाड़ी को जिगजैग तरीके से चलाकर उनका रास्ता अवरुद्ध किया। इससे डंपर चालक भाग निकला। बाद में कार चालक भी मुलाना की ओर फरार हो गया। इसकी रिकार्डिंग भी मोबाइल से की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।