Move to Jagran APP

सना भारती ने दौड़ में बनाया प्रदेश स्तरीय रिकॉर्ड

21 दिन में 21 किलोमीटर दौड़ने का रिकार्ड बनाने वाली माडल टाउन निवासी सना भारती पहली युवती बनी हैं। ये दौड़ पूरा करने के लिए वे नेहरू पार्क माडल टाउन प्यारा चौक मधू व अग्रसेन चौक तक गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 06:35 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 06:35 AM (IST)
सना भारती ने दौड़ में बनाया प्रदेश स्तरीय रिकॉर्ड
सना भारती ने दौड़ में बनाया प्रदेश स्तरीय रिकॉर्ड

नितिन शर्मा, यमुनानगर : 21 दिन में 21 किलोमीटर दौड़ने का रिकार्ड बनाने वाली माडल टाउन निवासी सना भारती पहली युवती बनी हैं। ये दौड़ पूरा करने के लिए वे नेहरू पार्क, माडल टाउन, प्यारा चौक, मधू व अग्रसेन चौक तक गई हैं। अच्छे धावक के साथ बेहतर शिक्षा देकर एमसीए के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम भी बखूबी कर रहीं हैं। तिलक राज चड्ढा तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान में बतौर अस्सिटेंट प्रोफेसर सेवाएं दे रहीं हैं। इनके रिकार्ड बनाने का दावा अल्ट्रा धावक व‌र्ल्ड रेंक नंबर एक केशव मानिकटाला ने भी किया है।

loksabha election banner

इनका कहना है कि सना केवल जिले की नहीं बल्कि प्रदेश की पहली युवती हैं, जिन्होंने दौड़ में अपना रिकार्ड बनाया है। इस प्रकार का कोई संगठन नहीं है जो प्रमाणित करता हो।

सना भारती ने बातचीत में बताया कि वे केशव मानिकटाला को रोल माडल मानती हैं। उनको लगता है कि जब केशव दौड़ में रिकार्ड बना सकते हैं तो वे क्यों नहीं। उन्होंने 3 से 23 मई तक दौड़ लगाई। शहर के कई चौराहों पर जाने का दौड़ते हुए मौका भी मिला। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2017 में आइडीबीआइ दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। यहां 40 से 50 हजार प्रतिभागी आए थे। इनको पछाड़ते हुए 9वां रेंक हासिल किया। इसके बाद इसी वर्ष में मैराथन हाफ दिल्ली एयरटेल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां भी 20 हजार से ज्यादा प्रतिभागी आए थे। इनको पीछे करते हुए 8वां रेंक प्राप्त किया। उनकी बचपन से ही रुचि थी कि भीड़ अलग चलना है। उनकी अपनी अलग पहचान हो। वह भी वे खुद बनाए। इसी सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ी हैं। अब उनका सपना प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करने का है। दौड़ में भाग लेते हुए मेडल लेना चाहती हैं। वे पढ़ाई में भी अव्वल रहीं हैं। टिम्ट में एमसीए डिपार्टमेंट में बतौर अस्सिटेंट पद पर हैं। इनके पिता अजय भारती बिजनेसमैन हैं। इनकी मम्मी अनीता भारती हाउस वाइफ हैं। इनकी छोटी बहन एमएससी कर चुकी हैं। सना को नेहरू पार्क में किया गया सम्मानित

नेहरु पार्क में सना भारती अल्ट्रामैरॉथन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो जिले के सभी सम्मानित खिलाड़ियों ने किया। जोकि हमारे देश के व‌र्ल्ड रैंक नंबर वन अल्ट्रामैरॉथन केशव मानिकटाला के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार जो कि बेंगलुरु से स्पेशल इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आए। अल्ट्रामैरॉथन एथलीट्स के कोच भी हैं। धर्मेंद्र कुमार के द्वारा ही सना को सम्मानित किया गया। फॉरएवर फिटनेस क्लब जुम्बा से इंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लखविदर सिंह उनकी एकेडमी के सभी खिलाड़ी, यमुना रेंजर्स के सभी साइक्लिंग ग्रुप के खिलाड़ी, उत्तर रेलवे के राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ, फुटबॉल खिलाड़ी खरैती लाल, वरुण कौशिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन फ्रेम्स क्लब के अभिमन्यु कुमार ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.