विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क, लोग परेशान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 07:43 PM (IST)

गांव कंडरौली मोड़ से गुमथला जाने वाली सड़क का अधूरा कार्य लोगों की समस्या बढ़ा रहा है।

निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क, लोग परेशान
निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, रादौर: गांव कंडरौली मोड़ से गुमथला जाने वाली सड़क का अधूरा कार्य लोगों की समस्या बढ़ा रहा है। यह सड़क मार्केट कमेटी की है। जिस पर निर्माण कार्य करीब चार माह पहले शुरू करवा दिया गया था, लेकिन अब तब इसे पूरा नहीं करवाया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।

क्षेत्रवासी सर्वजीत सिंह, गुरनाम सिंह, मनोज कुमार, बलविद्र, पंकज, गुरमुख सिंह का कहना है कि लंबे अरसे तक कंडरौली से गुमथला जाने वाली सड़क खस्ताहाल थी। जिससे लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी हो रही थी। करीब चार माह पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब यह निर्माण कार्य भी तब से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार यहां पत्थर बिछाकर आगे का कार्य करना ही भूल गया। जिससे अब सड़क से गुजरना और अधिक मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं उडऩे वाली धूल मिट्टी से न केवल राहगीर परेशान है बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी यह परेशानी बढ़ा रहा है। गुमथला से कंडरौली जाने के लिए लोग अक्सर इस सीधे मार्ग का प्रयोग करते हैं। अधिकारियों की अनदेखी व सुस्त रवैये से यह सड़क भी लोगों के प्रयोग लायक नहीं है। वहीं मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों में रोष भी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है।मार्केट कमेटी के जेई अरूण पोसवाल ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से सड़कों के निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। चमरोड़ी से बकाना तक सड़क का निर्माण कार्य होना है। उसके बाद तुरंत इस मार्ग का कार्य शुरू करवाया जाएगा। खराब मौसम के कारण इस मार्ग के निर्माण कार्य में देरी हुई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करवा कर उसे जल्द से जल्द पूरा करवा दिया जाएगा।