युवाओं को खूब लुभा रही जींस, कंपनियों ने मार्केट में उतारे शानदार कलेक्शन
यदि आप जींस खरीदने के शौकीन हैं। इस समय बाजार में लेटेस्ट वैरायटी आई हुई हैं। इन दिनों युवाओं के लिए पहली पसंद बनी है। इनकी खरीदारी को लेकर युवतियां भी पीछे नहीं हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यदि आप जींस खरीदने के शौकीन हैं। इस समय बाजार में लेटेस्ट वैरायटी आई हुई हैं। इन दिनों युवाओं के लिए पहली पसंद बनी है। इनकी खरीदारी को लेकर युवतियां भी पीछे नहीं हैं। इस समय कई ब्रांडेड कंपनियों ने अपना शानदार कलेक्शन उतारा हुआ है। ये युवा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कीमत 500 से लेकर दो हजार तक है। उसके बाद अन्य वैरायटी भी हैं, जिनके रेट कंपनी ने अलग-अलग तय किए हैं।
बाइक राइडर्स का रखा गया ध्यान
विक्रेता सुरेश कुमार के अनुसार कंपनियों ने परफॉरमेंस जींस उतारी है। विक्रेता प्रेम कुमार बताते हैं कि बाइक राइडर्स को ध्यान में रखकर इसे पेश किया गया है। इसका मेटेरियल स्ट्रेचेबल है। घुटने से थोड़ा ऊपर की तरफ मोबाइल के लिए पॉकेट्स दी गई हैं। खास बात है कि इसका कपड़ा रिफ्लेक्ट करता है। कीमत दो हजार रुपये से शुरू है।इसका लुक डेनिम की तरह होता है। मगर, फेब्रिक हेवी कॉटन होता है। वागा स्टोर के मालिक सनी शर्मा के मुताबिक इसमें कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। ब्राइट कलर्स पसंद बने हुए हैं। कीमत एक हजार से शुरू है।
ये भी कर सकते हैं ट्राई
साधारण जींस से ऊब चुके हैं, तो ट्रेनिम ट्राई कर सकते हैं। यह नया ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी मोहरी पर इलास्टिक लगा होता है, जो इसे खास बनाता है। कीमत 1400 रुपये से शुरू है।
फेड नहीं होती जींस
ज्यादा धुलाई के बाद अक्सर जींस फेड होने लग जाती है। इस समय ऐसी क्वालिटी आई हुई है, जिसमें यह शिकायत नहीं आएगी। यह थ्रीडी स्लिम के नाम से भी आती है।थ्रीडी इसलिए क्योंकि इसका कपड़ा शाइन करता है। इसके घुटनों पर पैचेज लगे हुए हैं, जिससे उठने बैठने में समस्या नहीं आएगी। कीमत 7500 से शुरू है, जो रफ एंड टफ लुक पसंद करते हैं, वे रगेड जींस ट्राइ कर सकते हैं। हालांकि यह मार्केट में काफी समय से आ रही है, लेकिन आज भी अधिकतर लोगों की पसंदीदा है। यह कई जगह से घिसी हुई होती है। कीमत 1200 रुपये से शुरू हो जाती है।