विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो देवर व ननदोई ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 05:16 PM (IST)

महिला जब ससुराल वालों की दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाई तो देवर व ननदोई ने उसे हवस का शिकार बना दिया।

दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो देवर व ननदोई ने किया विवाहिता से दुष्कर्म
दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो देवर व ननदोई ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

जेएनएन, यमुनानगर। महिला जब ससुराल वालों की दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाई तो ससुराल वालों ने रिश्तों की सारी हदें पार कर दी। महिला के देवर व ननदोई ने उसे हवस का शिकार बनाया। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

महिला के मुताबिक उसने और दहेज लाने के लिए मना किया तो ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। एक दिन तो हद ही हो गई। उसका देवर और ननद का पति उसके पास आए और अश्लील हरकतें करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसे हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: पत्नी अक्‍सर मायके चली जाती थी, दुखी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, ननदोई, सास सहित अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कार में लड़कियां सप्‍लाई करने ले जा रहा था युवक, पुलिस के हत्‍थे चढ़ा