पर्यावरण संरक्षण : 50 हजार पौधे लगाएंगे रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के जवान
देश की सुरक्षा के साथ रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की नौवीं वाहिनी के जवान पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आए हैं। इस बार जवानों ने मानसून सीजन में 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है।
जागरण संवाददाता, जगाधरी वर्कशॉप : देश की सुरक्षा के साथ रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की नौवीं वाहिनी के जवान पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आए हैं। इस बार जवानों ने मानसून सीजन में 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। मानसून सीजन में पौधे लगने शुरू हो जाएंगे। 200 एकड़ एरिया में जवान दो लाख पौधेरोपित कर चुके हैं। ये कार्य जवान कमाडेंट एसजेड खान के नेतृत्व में कर रहे हैं। देखभाल का भी लिया प्रण
जवानों ने पौधे केवल रोपित ही नहीं, बल्कि इनकी देखरेख का प्रण भी लिया। जवानों ने संकल्प लिया कि जब भी उनको समय मिलेगा वे इनकी सफाई करेंगे। ड्यूटी पर जाने से पूर्व पानी भी देकर जाएंगे। इससे पूर्व जितने भी पौधे जवानों की ओर से एरिया में लगाए गए थे, सभी सजीव हालत में हैं। कोई पौधा सूखा तक नहीं है। कमांडेट का कहना है कि वे पौधों की विशेष देखभाल करते हैं। इसकी हिदायत जवानों को दे रखी है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधे लगने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया है कि वे जब भी अवसर मिले पौधे जरूरत रोपित करें। इससे धरती पर हरियाली बढ़ेगी। पर्यावरण दिवस पर रोपित किए 200 पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 100 से अधिक अधिकारी और जवानों ने कमान अधिकारी एसजेड खान के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधे रोपित किए। साथ ही पौधों में पानी भी दिया। छायादार नीम, बरगद, पाखर और पीपल के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को बचाने की तरफ एक कदम बढ़ाने का संकल्प लिया । दुनिया में बढ़ता तापमान, घटता जलस्तर और बेहताशा बढ़ता वायु प्रदूषण बुद्धिजीवियों के लिए एक चिता का विषय है। इस चिता से मुक्ति सिर्फ वृक्षारोपण ही दिला सकता है। इस कार्यक्रम में सैन्य सहायक डीबी सिंह, टीएस रावत, निरीक्षक राजवीर सिंह यादव, सीताराम, रनधीर सिंह अतरसिंह ने भाग लिया।