यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोयल इन होटल में रेड, जुआ खेलते 11 लोग पकड़े, 64 हजार 900 रुपये बरामद
शहर के पाश एरिया सेक्टर 17 स्थित रोयल इन होटल में जुआ खेला जा रहा था। जिस पर सीआइए वन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के पाश एरिया सेक्टर 17 स्थित रोयल इन होटल में जुआ खेला जा रहा था। जिस पर सीआइए वन की टीम ने रेड की। होटल के सेकेंड फ्लोर पर कमरा नंबर 205 से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को पकड़ा गया। मौके से 64 हजार 900 रुपये भी रिकवर किए गए। आसपास के लोगों ने बताया कि काफी समय से इस होटल में इस तरह की गतिविधियां चल रही थी। वहीं इस रेड के बाद होटल का स्टाफ भाग निकला। सीआइए वन के इंचार्ज राकेश मटौरिया को सूचना मिली थी कि रोयल इन होटल में अवैध गतिविधि हो रही है। इस सूचना के बारे में एसपी कमलदीप गोयल को बताया गया। वहां से अनुमति मिलने के बाद रेड के लिए एएसआइ निर्मल सिंह के नेतृत्व में एचसी कृष्ण, विनोद, मनजीत, सिपाही विमल की टीम तैयार की गई। टीम ने रेड की, तो अंदर 11 लोग ताश के पत्तों के साथ बैठे हुए थे। बीच में उन्होंने पैसे रखे हुए थे। रेड को देखते ही वहां पर हड़कंप मच गया। जुआ खेल रहे लोग वहां से इधर उधर भागने लगे। जिस पर टीम ने उन्हें पकड़ा। इनको पकड़ा गया मौके से : राधा कृष्ण कालोनी निवासी अमरीक सिंह, मनोहर कालोनी निवासी संत कुमार, राजेश कालोनी निवासी बाल कृष्ण, राजेश कालोनी निवासी कुलदीप सिंह, पुरानी कोर्ट कचहरी निवासी अमित गर्ग, मुखर्जी पार्क निवासी रवि कुमार, शांति कालोनी निवासी राजेश कुमार, परवालो निवासी दीपक, मुखर्जी पार्क निवासी राजेंद्र सिंह, गांव बलाचौर निवासी सुनीत कुमार व मंधार निवासी हरनाम सिंह को मौके से पकड़ा गया। जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ सेक्टर 17 थाना में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में होटल मालिक संजीव कुमार व विजय मल्होत्रा से भी पूछताछ की जाएगी।
