यमुनानगर में दीपावली पूजा के दौरान बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी
यमुनानगर के रादौर में बुबका रोड स्थित अमर कॉलोनी में एक बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और दस हजार रुपये नकद चुरा लिए।
-1794313442453_m.webp)
बंद मकान से जेवर और नकदी चोरी। सांकेतिक फोटो
HighLights
रादौर के अमर कॉलोनी में बंद मकान में चोरी हुई।
चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, दस हजार नकद चुराए।
मकान मालिक दीपावली पूजा के लिए कुरुक्षेत्र गए थे।
संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। बुबका रोड स्थित अमर कालोनी से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया, उस समय मकान मालिक परिवार सहित दीपावली की पूजा करने के लिए कुरुक्षेत्र गया हुआ था।
रादौर पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट ने बताया कि वह बुबका रोड स्थित अमर कालोनी में रहता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ दीपावली पूजा के लिए कुरुक्षेत्र गया था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस लौटा तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सामान बिखरा पड़ा था और वहां से सोने चांदी के जेवर सहित दस हजार रुपये की नकदी गायब थी।