भ्रष्टाचार पर रोक से बचेगा वक्फ बोर्ड : मुर्तजा
हरियाणा वक्फ बोर्ड एंटी करप्शन सोसायटी के महासचिव हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अगर लगाम नहीं लगी तो वक्फ बोर्ड इतिहास बनकर रह जाएगा। वे दिल्ली से लौटकर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि बोर्ड में जारी भ्रष्टाचार पर अगर लगाम न लगाया गया तो हरियाणा वक्फ बोर्ड केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा वक्फ बोर्ड एंटी करप्शन सोसायटी के महासचिव हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अगर लगाम नहीं लगी तो वक्फ बोर्ड इतिहास बनकर रह जाएगा। वे दिल्ली से लौटकर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि बोर्ड में जारी भ्रष्टाचार पर अगर लगाम न लगाया गया तो हरियाणा वक्फ बोर्ड केवल इतिहास बनकर रह जाएगा। चेयरमैन वक्फ बोर्ड इसे अपनी संपत्ति समझकर उपयोग कर रहा है। जिन मामलों में हरियाणा सरकार सहयोग कर सकती है उनमें भी चेयरमैन हरियाणा वक्फ बोर्ड दोनों हाथों से बोर्ड संपत्तियों को ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इमामों की नियुक्ति जिसकी शायद बोर्ड को इतने बड़े पैमाने पर कोई जरूरत नहीं है। इसमें भी पूरे हरियाणा की अनदेखी करके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एकतरफा भरना चाहता है, उसके लिए बोर्ड के सदस्यों को लुभाने की भी फिराक में है।