Move to Jagran APP

शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाना ही मोर्चे का उद्देश्य : निर्मल सिंह

बाहरी नेताओं ने राजनीतिक ताकत तो इस क्षेत्र से पाई लेकिन काम नहीं किए। इसलिए अब हरियाणा लोकतंत्र मोर्चा का गठन कर सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:15 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:15 AM (IST)
शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाना ही मोर्चे का उद्देश्य : निर्मल सिंह

संवाद सहयोगी, साढौरा : बाहरी नेताओं ने राजनीतिक ताकत तो इस क्षेत्र से पाई, लेकिन काम नहीं किए। इसलिए अब हरियाणा लोकतंत्र मोर्चा का गठन कर सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने प्रमोद त्यागी द्वारा आयोजित बैठक में यह बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा सत्ता पाने के लिए जनता से बहुत सारे वादे किए जाते हैं, लेकिन कुर्सी मिलते ही उनको पूरा कर पाने में असमर्थ होने पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को उठा तो दिया जाता है। लोगों को उनके हक दिलवाने के लिए ही उन्होंने हरियाणा लोकतंत्र मोर्चा बनाकर संघर्ष शुरु किया है। इस मोर्चा का गठन प्रदेश के उपेक्षित वर्गो व क्षेत्रों को उनके हक दिलवाने के लिए किया गया है।

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की सिचाई की समस्या व नीचे जाते भूजल की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 1982 में दादूपुर नलवी नहर को स्वीकृत करवाया था। भाजपा ने तुगलकी फरमान जारी कर इस नहर को बंद करवा दिया है। मौके पर अंबाला जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मपाल राणा, खंड कांग्रेस के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह सरावां, राम स्वरूप पांडो, प्रमोद त्यागी, पुष्पेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आयुष गौरी, कमलजीत, कृष्ण जागधौली व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.