अभिनव बंचल बने रोट्रक्ट क्लब के अध्यक्ष
शनिवार रात रोटरी क्लब की ओर से परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान एडवोकेट पुनीत गर्ग व मंच संचालन डॉ. अशोक मिगलानी ने किया।
संवाद सहयोगी, रादौर : शनिवार रात रोटरी क्लब की ओर से परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान एडवोकेट पुनीत गर्ग व मंच संचालन डॉ. अशोक मिगलानी ने किया। समारोह में 20 वर्ष बाद रोटरी क्लब के प्रयासों से शहर में रोट्रक्ट क्लब का गठन किया गया। जिसमें 18 से 30 वर्ष तक के 15 युवाओं को क्लब का सदस्य बनाया गया। जिनमें अभिनव बंचल को रोट्रक्ट क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अखिल ¨सगला को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा जतिन आहुजा को कोषाध्यक्ष, रिषभ कटारिया को सहसचिव, ध्रुव सैनी को सहसचिव, शानू शर्मा को वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सदस्यों को रोटरी कल्ब के सदस्यों द्वारा शपथ दिलवाकर कार्यभार सौंपा गया। पुनीत गर्ग ने अपने लगभग 8 महीने के कार्यकाल में करवाए गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया। क्लब की ओर से दो नए सदस्यों जसवंत ¨सह बंचल पार्षद रादौर व समाजसेवी आशीष वर्मा को वरिष्ठ सदस्य पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बैच लगाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। मौके पर राजीव शर्मा, एडवोकेट सुरेशपाल बंचल, रामकुमार वर्मा, डॉ. एससी सैनी, डॉ. अशोक मिगलानी, विपिन शर्मा, आदेश सैनी, सतीश शांडिल्य, सुमित गोयल, मोंटू दुआ, दीप्ति गर्ग, दीक्षा सैनी, अल्का शर्मा, सोनिया शर्मा, सुदेश शर्मा, मनजीत कौर बंचल मौजूद थी।