Move to Jagran APP

गर्भवती महिलाओं को मौसम से हिसाब से लेना चाहिए आहार : डॉ. शिव कुमार

सरकार के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर माह को पोषण आहार के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर पोषण त्योहार इस माह की थीम रखी गई है। 15 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:42 AM (IST)
गर्भवती महिलाओं को मौसम से हिसाब से लेना चाहिए आहार : डॉ. शिव कुमार
गर्भवती महिलाओं को मौसम से हिसाब से लेना चाहिए आहार : डॉ. शिव कुमार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सरकार के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर माह को पोषण आहार के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर पोषण त्योहार इस माह की थीम रखी गई है। 15 दिन तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ रहे।

loksabha election banner

इसी कड़ी में सिविल अस्पताल के आयुष विभाग में कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ डॉ. विजय दहिया ने किया। इस मौके पर डॉ. विनोद पुंडीर, डॉ. अजय धीमान, डॉ. संगीता सांगवान, डॉ. जया व डॉ. शिव कुमार ने महिलाओं को पोषण आहार के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मौसम के हिसाब से आहार लेना चाहिए। इससे महिलाओं में जरुरी विटामिनों की पूर्ति होती है। यह कार्यक्रम इसलिए चलाया गया है, क्योंकि 60 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। इसे पूरा करने के लिए सबसे जरूरी पोषण आहार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.