प्रतीक्षा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
परिषद के प्रधान सुमित गोयल ने बताया कि प्रथम स्थान पर 8वीं कक्षा की छात्रा प्रतीक्षा द्वितीय पर 7वीं की छात्रा वंशिका तृतीय स्थान पर 8वीं कक्षा की छात्रा मेनका रही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:19 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 07:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : भारत विकास परिषद शाखा की ओर से शनिवार को राजकीय मिडिल स्कूल बकाना में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सुंदर मेहंदी रचाई।
परिषद के प्रधान सुमित गोयल ने बताया कि प्रथम स्थान पर 8वीं कक्षा की छात्रा प्रतीक्षा, द्वितीय पर 7वीं की छात्रा वंशिका, तृतीय स्थान पर 8वीं कक्षा की छात्रा मेनका रही। प्रत्येक छात्रा को शाखा की ओर से 51 रुपये की राशि दी गई। छात्राओं को शाखा की ओर से अध्यक्ष नीलम सचदेवा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें