15वें दिन भी बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बिजली निगम छछरौली के जेई प्रेम सैनी का तबादला अंबाला के चुहड़ मस्तपुर किए जाने के विरोध में बिजली निगम रादौर के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सहयोगी, रादौर : बिजली निगम छछरौली के जेई प्रेम सैनी का तबादला अंबाला के चुहड़ मस्तपुर किए जाने के विरोध में बिजली निगम रादौर के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी के तबादले के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने प्रधान विनोद कांबोज के नेतृत्व में निगम के एमडी व अन्य अधिकारियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जेई का वापस छछरौली तबादला किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ने की घोषणा की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक जेई का तबादला छछरौली नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। विनोद कांबोज ने कहा कि निगम के एमडी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के प्रति तानाशाह रवैया अपनाए हुए है। कर्मचारी इसे सहन नहीं करेंगे। उनका विरोध लगातार जारी रहेगा। मौके पर प्रवेश सैनी, कमलकांत, रमेश कांबोज जुब्बल, रोहताश सैनी, नवीन बुबका, राजीव गिल, सुरेंद्र शर्मा, हरिराम, जयमल, जंगशीर, जितेंद्र, निक्कू चौहान, इशफाक मोहम्मद, सतीश कुमार, सुभाष चंद मौजूद थे।