लटकते तार, घरों के सहारे टीके के खंबे खोल रहे, बिजली निगम की पोल
जागरण संवाददाता यमुनानगर बिजली निगम तारों को कबिजली निगम तारों को कसने के दावे करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। निगम के कार्य कागजों में ज्यादा वास्तविकता में कम दिखाई दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम तारों को कसने के दावे करता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। निगम के कार्य कागजों में ज्यादा वास्तविकता में कम दिखाई दे रहे हैं। विभागीय अधिकारयों की लापरवाही मंगलवार को सामने आई। दैनिक जागरण प्रतिनिधि ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा किया तो लोगों की दिक्कत दिखाई दी। प्रभावित लोगों न बिजली निगम से समय रहते तारों के मरम्मत करने की मांग की है। 11. 15 बजे कोपरेटिव बैंक
पुराने हाईवे पर रोजगार मंडल कार्यालय के नजदीक कोपरेटिव बैंक है। इस बैंक के प्रवेश द्वार पर ही बिजली के तार लटक रहे हैं। बैंक के अधिकारियों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। हवा के साथ तार हिलते हैं। इससे किसी को करंट लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 11.45 बजे सरोजनी कॉलोनी फेस टू
सरोजनी कॉलोनी फेस टू के नजदीक सड़क किनारे निगम की ओर से ब्लिकर लगाए गए हैं। ये ब्लिक का बल्ब तीन माह से लटक रहा है। इसके समीप फडी लगाने वाले विकास के अनुसार तीन माह से वह खुद देख रहा है। इसको लगाने का मकसद था कि कॉलोनी के लोग जब भी हाईवे पर बाइक या कार लेकर आए तो ध्यान दे कि जल्दबाजी में हादसे का शिकार हो सकते हैं। बल्ब् लटकने से ये जलते नहीं है। इसका कोई लाभ लोगों केा नहीं है। 12.15 बजे सरोजनी कॉलोनी फेस वन
हाईवे के नजदीक सरेाजनी कॉलोनी फेस वन बनी है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम की ओर से बिजली का पोल लगाया हुआ है। छह माह पहले हवा के साथ ये स्ट्रटी लाइट का पोल गिर गया था। नजदीक घर की दीवार के सहारे टीका है। इसकेा ठीक कराने के लिए यहां के लोगों ने ऑन लाइन, मौखिक, लिखित शिकायत दी। अब तक निगम की ओर से किसी कर्मचारी को इसे ठीक करने नहीं भेजा गया है। 12.45 बजे सुरुचि पार्क
पार्क के नजदीक बिजली निगम ने पोल लगाया है। इससे कनेक्शन लेकर पार्क में बड़ी एलइडी लगाई है। इसके लिए जो तार पार्क में गई है। उसे लकड़ी आदि का सहारा न देकर लोहे की ग्रिल के सहारे बांध रखा है। बरसात के दिनों में करंट आदि आने की संभावना बनी रहती है। पार्क में बैक सतनाम सिंह ने बताया कि जिस वक्त यहां लाइट लगाी थी। उसी समय कहा गया था, लेकिन अधिकारियों ने मनमर्जी की है। 1.20 बजे ट्रैफिक पार्क के नजदीक
यहां काफी संख्या में घर है। बिजली निगम की ओर से घरों से बाहर बिजली मीटर निकाल कर पोल पर लगाए गए हैं। ये मीटर इतने नीचे हैं कि कोई भी इनको टच कर सकता है। इनको नुकसान पहुंचा सकता है। यहां के निवासी मेाहन लाल ने बताया कि जो कर्मचारी इनको लगाो आए थे उनको कहा गया था। लेकिन उन्होंने बिना कोई जवाब दिए नीचे ही मीटर लगा दिए। निगम से उनकी मांग है कि बिजली के मीटर थोड़े ऊंचाई पर लगे, जिससे क्षतिग्रस्त होने का डर कम रहे।