Move to Jagran APP

जवाहरनगर में बदहाल सफाई व्यवस्था, बीमारी की चपेट में आ रहे लोग

जवाहरनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। मच्छरों की हर ओर भरमार है। इसकी वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक बुखार से लोग पीड़ित हैं। फॉ¨गग न होने से यह दिक्कत और अधिक बढ़ रही है। कॉलोनी के रामस्वरुप ने बताया कि उनकी पत्नी शांति देवी को कई दिनों से बुखार है। डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 01:35 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 01:35 AM (IST)
जवाहरनगर में बदहाल सफाई व्यवस्था, बीमारी की चपेट में आ रहे लोग

संवाद सहयोगी, जगाधरी वर्कशॉप : जवाहरनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। मच्छरों की हर ओर भरमार है। इसकी वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे अधिक बुखार से लोग पीड़ित हैं। फॉ¨गग न होने से यह दिक्कत और अधिक बढ़ रही है। कॉलोनी के रामस्वरुप ने बताया कि उनकी पत्नी शांति देवी को कई दिनों से बुखार है। डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया है। उसका अब इलाज चल रहा है। उनके घरों के आसपास मच्छर पनप रहे हैं। कच्ची गलियों में नालियों का पानी भरा हुआ है। निर्वतमान पार्षद कर्मवीर सेठी ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कई बार अधिकारियों को यहां पर फॉ¨गग कराने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां पर दर्जनों लोग बुखार की चपेट में है। जो अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। दो मरीजों को पीजीआइ में भर्ती कराना पड़ा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.