800 पुलिसकर्मियों ने संभाली मतगणना केंद्रों के सुरक्षा की कमान
लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिसा की आशंका जताई थी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिसा की आशंका जताई थी। इसके चलते सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र भी जारी किया था। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। तलाशी के बिना किसी को भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। सभी के पहचान पत्र चेक किए। बेल्ट और इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी सुरक्षाकर्मियों ने बाहर रखवा ली। 800 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सुरक्षा बल ने सुरक्षा की कमान संभाल ली। केंद्रों के बाहर वाहनों के आवागमन पर रोक रही। तड़क से नाके लगा दिए गए। रूट डायवर्ट किए गए। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने खुद भी सुरक्षा का जायजा लिया। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बैल तैनात किया गया। राइडर भी सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करते नजर आए। सरस्वती स्कूल के बाहर नाकाबंदी
सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर नाकाबंदी रही। किसी को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी। मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परीधि के अंदर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई थी। इस मार्ग से होकर लोग जगाधरी शहर, बूड़िया चौक, बूड़िया, छछरौली, खिजराबाद, पांवटा सहिब का सफर करते हैं। हिदू गर्ल्स कॉलेज के बाहर भी मुस्तैद रहे सुरक्षाकर्मी
मतगणना केंद्र हिदू गर्ल्स कॉलेज के बाहर भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए। यहां भी नाकाबंदी की गई थी। लेकिन शहर के अंदर जाने वाले वाहनों, शहर के बीच से सहारनपुर जाने वाले वाहनों पर रोक नहीं थी। इस मार्ग से सामान्य दिनों की तरह वाहन चलते रहे। मधु के पास की गई नाकाबंदी
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना की गई। मधू चौक पर नाकाबंदी की गई थी। यहां काफी पुलिसकर्मी लगाए गए थे। यहां से गुजरने वाले वाहन प्यारा चौक से भेजे गए। इससे वाहन चालकों को शहर के अंदर से होकर कन्हैया चौक जाना पड़ा। एमएलएन के अंदर जाने से पूर्व चेक हुए कार्ड
एमएलएन कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर और गेट पर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। बाहर बैठे पुलिसकर्मी वाहनों को सही तरीके से लगाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गेट के नजदीक बैठे पुलिसकर्मी आंगतुक का आइकार्ड चेक कर रहे थे। इसके बाद ही परिसर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। जिन लोगों के पास आइकार्ड नहीं थे। उनको गेट से लौटा दिया। यहां मेटल डिटेक्टर डोर लगाया था। चेकिग में एसडीएम को भी रोका
एमएलएन कॉलेज में एसडीएम रादौर कंवरभान पहुंचे। इनको पुलिस चेकिग में रोक लिया। बाद में डीएसपी ने फोन किया। तब उनको मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया। साथ ही आइबी अधिकारियों की भी चेकिग के बाद जाने दिया गया। डीसी के साथ सुरक्षा में पांच-छह कर्मचारी थे। इसके बावजूद वे अपने एक हाथ में कार्ड लटकाकर चल रहीं थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप