दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पांच पर केस
शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में विवाहिता ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में विवाहिता ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है। जठलाना निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2015 में कुरुक्षेत्र के गांव झंझेड़ी निवासी राजीव शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति राजीव व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सुभाष, ज्ञानो देवी, शिवम और रामपाल ने उसे प्रताड़ित किया। दहेज नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया। उसने मायके पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।