Move to Jagran APP

किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोपित गिरफ्तार, आरोपितों पर हमला करने वालों की तलाश, हड्डी तोड़ने की धारा जोड़ी पुलिस ने

किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बैंक कॉलोनी के रोहित और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक दीपक और रोहित पर हमला करने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:17 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:17 AM (IST)
किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोपित गिरफ्तार, आरोपितों पर हमला करने वालों की तलाश, हड्डी तोड़ने की धारा जोड़ी पुलिस ने
किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोपित गिरफ्तार, आरोपितों पर हमला करने वालों की तलाश, हड्डी तोड़ने की धारा जोड़ी पुलिस ने

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बैंक कॉलोनी के रोहित और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक दीपक और रोहित पर हमला करने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। हालांकि उनकी हड्डी तोड़ने पर पुलिस ने धारा जोड़ दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। उन पर 10 सितंबर को हमला हुआ था। उसमें वे बुरी तरह घायल हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। मामले में 14 सितंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके अगले दिन किशोरियां आरोपितों के खिलाफ शिकायत लेकर सिटी थाने में पहुंची थी। हालांकि उस समय पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। किशोरियों ने लघु सचिवालय में एसपी के नाम दिए शिकायत पत्र में बताया था कि वह दोनों राजकीय विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। बैंक कॉलोनी निवासी दीपक और रोहित अपने साथियों के साथ उन्हें स्कूल में आते व जाते समय छेड़ते हैं। उनका मोबाइल नंबर मांग रहे हैं। उससे वह परेशान हैं। यह आरोपी उन्हें रास्ते में पकड़ लेते हैं और परेशान करते हैं। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस बारे में कई बार स्कूल व पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके बाद महिला थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

loksabha election banner

सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र ¨सह का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन आरोपितों पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही सही मामले का पता लग सकेगा। उनके मामले में हड्डी तोड़ने की धारा जोड़ दी गई है।

किशोरियों के मामा पर शक

पहले जब किशोरी पुलिस के पास पहुंची, तो उनके मामा का नाम सामने आया था। मामा ने ही किशोरियों से शिकायत एसपी को दिलवाई। इस मामले में मामा व छेड़छाड़ के आरोपितों का विवाद होना सामने आया। पुलिस पैसे के लेन देन की बात कह रही थी, जबकि आरोपितों के परिजन किसी भी तरह का लेन देन होने से इंकार कर रहे थे। इस बीच सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों आरोपित किशोरियों के आसपास घूमते दिख रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.