कॉलेज का नाम सावित्री बाई फुले रखने की मांग को पीएमओ ने लिया संज्ञान में
कस्बे के सरकारी कॉलेज का नाम सावित्री बाई फुले रखने की मांग को पीएमओ ने संज्ञान में लिया है। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।
संवाद सहयोगी, रादौर : कस्बे के सरकारी कॉलेज का नाम सावित्री बाई फुले रखने की मांग को पीएमओ ने संज्ञान में लिया है। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।
राष्ट्रीय सैनी पंचायत की ओर से ब्लॉक प्रधान संदीप सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर रादौरी में चल रहे सरकारी कॉलेज का नाम सावित्री बाई फुले रखने की मांग की थी। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार क ो पत्र भेजकर इस बारे में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से संदीप सैनी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर सरकारी कॉलेज का नाम सावित्री बाई फुले रखने की मांग की थी। वे देश की पहली महिला अध्यापिका रही हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किए। महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया था। वह महिला शिक्षा की जोरदार पक्षधर थी।