प्लाइवुड फैक्ट्री कर्मी के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग
जागरण संवाददाता यमुनानगर दामला में भगवती प्लाइवुड के वर्कर मुनटुन की हत्या के आरोपितों का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर आरोपितों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई पता नहीं लगा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दामला में भगवती प्लाइवुड के वर्कर मुनटुन की हत्या के आरोपितों का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने रात में कई स्थानों पर आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में कन्हैया, नंद किशोर और संतोष समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
बता दें कि रविवार की रात करीब 11 बजे भगवती प्लाइवुड फैक्ट्री के क्वार्टरों में श्रमिकों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान बिहार के जिला मोतिहारी के गांव दरमा निवासी मुनटुन के सिर पर कन्हैया ने वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। अभी तक आरोपितों का पता नहीं लगा। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।