प्लाईवुड फैक्ट्री के अकाउंटेंट ने 7.40 लाख पिता के खाते में किए ट्रांसफर, पुलिस ने दबोचा
प्लाईवुड व्यापारी सवनीश अरोड़ा की फर्म के खाते से सात लाख रुपये उनके अकाउंटेंट विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी पारस बतरा ने अपने पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ये पैसे ट्रांसफर करने के बाद वह फरार हो गया। इसका पता लगने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्लाईवुड व्यापारी सवनीश अरोड़ा की फर्म के खाते से सात लाख रुपये उनके अकाउंटेंट विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी पारस बतरा ने अपने पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ये पैसे ट्रांसफर करने के बाद वह फरार हो गया। इसका पता लगने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
मॉडल कॉलोनी के सवनीश अरोड़ा की सहारनपुर रोड हमीदा में आशीर्वाद एंटरप्राइजेज के नाम से प्लाईवुड फैक्ट्री है। उनके पास पारस बतरा अकाउंटेंट का कार्य करता था। वह फैक्ट्री का पूरा लेन-देन देखता था। आरोप है कि उसने धीरे-धीरे कर फैक्ट्री के पैसे अपने पिता जोगिद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर कर लिए। 7.40 लाख रुपये उसने खाते में ट्रांसफर किए। जब महीने के आखिर में पूरा हिसाब किताब का मिलान किया गया, तो यह राज खुल गया। सवनीश ने इस बारे में शहर यमुनानगर थाने में शिकायत दे दी। जांच अधिकारी एएसआइ लखविद्र मसीह ने बताया कि आरोपित पारस बतरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसे खानचंद चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल तीन दिन के रिमांड पर रखा गया है। अभी जांच की जाएगी। आरोपित का पिता ऑटो चलाता है।