पटाखारहित दीपावली मनाने का लिया संकल्प
भारतीय जैन मिलन की ओर से सामूहिक मासिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवन शिल्प अभियान विषय पर कालिदी कॉलोनी में दीपक जैन निवास पर हुआ। संचालन जैन मिलन शाखा सचिव देवेंद्र जैन ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम संयोजक सुशील जैन ने उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जैन मिलन की ओर से सामूहिक मासिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवन शिल्प अभियान विषय पर कालिदी कॉलोनी में दीपक जैन निवास पर हुआ। संचालन जैन मिलन शाखा सचिव देवेंद्र जैन ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम संयोजक सुशील जैन ने उपस्थित रहे।
सुशील जैन ने कहा कि पटाखों के धुएं से जीव-जंतु अनजाने में ही मर जाते है, बेजुबान पशु-पक्षी पीड़ित व भयभीत हो जाते हैं। डॉ. रमेश जैन ने कहा हम सभी पटाखों रहित दीपावली पर्व मनाना चाहिए। पटाखा रहित दीपावली मना कर प्रदूषण व जहरीली गैसों से बचा जा सकता है। सभी ने पटाखा रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशु जैन, विजय जैन, संगम जैन, भावना जैन, नीरा जैन, रीटा जैन, पूजा जैन, रेनू जैन, चक्रेश जैन, रुकमन जैन, भावना गोल्डी जैन, महेंद्र सिंह व दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।