Move to Jagran APP

घर-घर तिरंगा लहराकर भरा खिलाड़ियों में जोश

टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के घर-घर तिरंगा लहराया गया। जिला की सामाजिक राजनीतिक शैक्षणिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़े।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:21 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:21 AM (IST)
घर-घर तिरंगा लहराकर भरा खिलाड़ियों में जोश
घर-घर तिरंगा लहराकर भरा खिलाड़ियों में जोश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के घर-घर तिरंगा लहराया गया। जिला की सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़े। किसी ने प्रांगण तो किसी ने छत पर तिरंगा लहराकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। सुबह से ही तिरंगा लहराने का सिलिसला शुरू हो गया था। शाम तक बदस्तूर जारी रहा। हर किसी ने दैनिक जागरण की इस मुहिम की मुक्त कंठ से सराहना की। जुबां से यही सुना गया कि दैनिक जागरण का यह प्रयास खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिसका असर टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जरूर देखने को मिलेगा। इनसेट एसपी ने जवानों के साथ फहराया तिरंगा एसपी कमलदीप गोयल ने जिला सचिवालय के प्रांगण में जवानों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। यमुनानगर वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से शूटिग के खिलाड़ी संजीव राजपूत यमुनानगर के रहने वाले हैं। ओलिपिक में यहां का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है। 2000 में भारोत्तलन में कर्णम मल्लेश्वरी ने पदक जीता था। हमें उम्मीद है कि हरियाणा का हर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेगा। दैनिक जागरण की यह मुहिम अवश्य रंग लाएगी। इनसेट विधायक ने निवास पर फहराया तिरंगा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने माडल टाउन स्थिति अपने आवास की छत पर तिरंगा लहराया। उन्होंने कहा कि ओलिपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दैनिक जागरण ने जो मुहिम शुरू की है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है। हर आमखास को इस मुहिम से जुड़कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। इनसेट कमिश्नर बोले- खिलाड़ियों पर गर्व नगर निगम कमिश्नर अजय सिंह तोमर ने कहा कि हमारे खिलाड़ी हरियाणा की शान हैं। टोक्यो ओलिपिक में भाग ले रहे हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। उनका उत्साह बढ़ाना हम सभी का दायित्व बनता है। दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़ते हुए आज घर-घर तिरंगा लहराया जा रहा है। यह बड़ी बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.