पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : बलवंत
साढौरा विधायक बलवंत ¨सह ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबनी कलां में पौधरोपण किया। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ये जानकारी स्कूल ¨प्रसिपल नरेंद्र कुमार ने दी।
संवाद सहयोगी, जगाधरी : साढौरा विधायक बलवंत ¨सह ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबनी कलां में पौधरोपण किया। साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ये जानकारी स्कूल ¨प्रसिपल नरेंद्र कुमार ने दी।
बलवंत ¨सह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। वृक्षों से जहां भूमि कटाव रूकता है, वहीं लोगों को स्वच्छ वायु भी उपलब्ध होती है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कम से कम एक पौध रोपित कर करीब पांच साल तक उसकी देखभाल अवश्य करें। ऐसा करने से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा ,वहीं हरयाली भी बढ़ेगी। स्कूल ¨प्रसिपल नरेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्षों के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। वृक्षों का जीवन दूसरों के लिए समर्पित रहता है।उनकी छांव व फल को भी दूसरे ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें परोपकार की भावना को बढ़ावा देते हैं।