विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर की सलामती के लिए गूंजे वैदिक मंत्र, यमुनानगर में आर्य समाज ने किया यज्ञ

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:31 PM (IST)

आर्य समाज ने पायलट स्मिथ माछेर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए यमुनानगर में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें मुख्य यजमान आर्य जयसिंह वालिया रहे।

आर्य समाज ने स्मित मच्छर की सलामती के लिए मांगी दुआएं।

आर्य समाज ने स्मित मच्छर की सलामती के लिए मांगी दुआएं।

HighLights

  1. आर्य समाज ने पायलट स्मिथ माछेर के स्वास्थ्य हेतु यज्ञ किया

  2. राष्ट्र की उन्नति, एकता और संप्रभुता की कामना की गई

  3. मानवीय मूल्यों, भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया

संवाद सहयोगी, प्रतापनगर। आर्य समाज ने रविवार को दुबई एयरलाइन के पायलट स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया। मुख्य यजमान आर्य जयसिंह वालिया उर्फ सनी वालिया रहे, जिन्होंने परिवार और रिश्तेदारों के साथ यज्ञ में भाग लिया।

यज्ञ का संचालन आर्य ममता और आर्य गुरप्रीत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस अवसर पर राष्ट्र की उन्नति, एकता, अखंडता, संप्रभुता और सार्वभौमिकता की कामना की गई।

आर्य रमेश वालिया किशनपुरा ने पायलट के साहस और वीरता की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आर्य पवन कुमार गुप्ता ने भारतीय संस्कृति के मानवता, साहस और एकता के संदेश पर जोर दिया, यह कहते हुए कि हिंसा और आतंक का समर्थन नहीं किया जा सकता।

समाज को भाईचारे और शांति के साथ मानवीय मूल्यों को मजबूत करना चाहिए।

यज्ञ में आर्य रामकुमार वालिया, आर्य रमेश चंद वालिया, और अन्य कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने पायलट के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, अक्टूबर में मिलेगी 7.50 लाख एमटी खाद; सरसों-गेहूं की बिजाई में नहीं होगी किल्लत