Move to Jagran APP

समाज के लोगों ने की पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का पुतला जलाने की निदा

हरियाणा कांबोज सभा की बैठक शनिवार को कांबोज धर्मशाला में अखिल भारतीय कांबोज सभा के महासचिव ज्ञान सिंह कांबोज की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोगों ने क्षत्रिय एकता महासभा द्वारा पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज का पुतला फूंके जाने पर रोष प्रकट किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:27 AM (IST)
समाज के लोगों ने की पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का पुतला जलाने की निदा
समाज के लोगों ने की पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का पुतला जलाने की निदा

संवाद सहयोगी, रादौर : हरियाणा कांबोज सभा की बैठक शनिवार को कांबोज धर्मशाला में अखिल भारतीय कांबोज सभा के महासचिव ज्ञान सिंह कांबोज की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोगों ने क्षत्रिय एकता महासभा द्वारा पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज का पुतला फूंके जाने पर रोष प्रकट किया गया। वहीं क्षत्रिय एकता महासभा की ओर से उनको पार्टी से निकाले जाने संबंधी मांग पर सख्त एतराज जताया।

loksabha election banner

ज्ञान सिंह कांबोज ने कहा कि पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा का टिकट काटे जाने के बाद कर्णदेव कांबोज का पुतला जलाना व उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की मांग करना उचित नहीं है। कांबोज सभा ने इसकी कड़ा विरोध करती है।

जिला प्रधान लालचंद कांबोज व प्रदेशाध्यक्ष मास्टर कुमेर सिंह ने कहा कि चुनाव में किसी व्यक्ति को टिकट देना राजनीतिक पार्टी का अंदरूनी विषय होता है। ऐसे में श्याम सिंह राणा को चुनाव संबंधी सभी मामले जाति के आधार पर न लेने की बजाय पार्टी के संगठन स्तर पर लेने चाहिए थे। उन्होंने सुझाव दिया कि कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जिससे क्षेत्र में समाज में किसी भी प्रकार की अनबन रहे। मौके पर वेदप्रकाश, ईश्वर सिंह, जगमाल सिंह, ओमप्रकाश, राम सिंह, सतीश कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे। पूर्व राज्य मंत्री की भाषा का विरोध है व्यक्तिगत नहीं : सिंह

क्षत्रिय एकता महासभा के महासचिव मास्टर जंगशेर सिंह का कहना है कि पूर्व राज्यमंत्री की भाषा के विरोध में प्रदर्शन व पुतला जलाया गया था। ये किसी समाज व व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं था। पूर्व राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज सम्मानित पद पर रहने के बाद भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा भी समाज के सम्मानित व्यक्ति है। जो भी गलत करेगा। उसको भुगतना पड़ेगा। उन्होंने अपील की है कि सभी को समाज में भाईचारा बनाकर रखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.