लोगों ने सांसद और विधायक को सुनाई समस्याएं
कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह और विधायक श्यामसिंह राणा ने भाजपा नेता अमित गुप्ता के निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने सांसद से टूटी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
संवाद सहयोगी, रादौर : कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह और विधायक श्यामसिंह राणा ने भाजपा नेता अमित गुप्ता के निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने सांसद से टूटी सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा। लोगों ने विधायक से नगरपालिका के दोनों पार्क, फायर ब्रिगेड और सब्जी मंडी बनवाने की मांग की। नायब सैनी ने लोगों का उन्हें लोकसभा चुनावों में भारी समर्थन देने पर धन्यवाद किया। अमित गुप्ता और रोहित अरोड़ा के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने सांसद और विधायक को स्मृति चिह्न भेंट किया। मौके पर मिथिलेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, आयुष गुप्ता, अक्षत गुप्ता, परीशा गुप्ता, रोहित अरोड़ा, मोनू सरदार, सन्नी, प्रदीप राणा, संदीप सैनी, विनय कंसल, बीर सिंह नाचरौन, विशांत नाचरौन, अर्जुन वधवा आदि मौजूद थे।