Move to Jagran APP

बेटियों के नाम से मनाई लोहड़ी, आग जला और गीत गाकर किया खुशी का इजहार

शहर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों से स्व'छता, जल संरक्षण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर त्योहार का महत्व बढ़ा दिया। पारंपरिक तरीके से आग में तिल, रेवडी डाल कर ठंड को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 05:53 PM (IST)
बेटियों के नाम से मनाई लोहड़ी, आग जला और गीत गाकर किया खुशी का इजहार
बेटियों के नाम से मनाई लोहड़ी, आग जला और गीत गाकर किया खुशी का इजहार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों से स्वच्छता, जल संरक्षण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर त्योहार का महत्व बढ़ा दिया। पारंपरिक तरीके से आग में तिल, रेवडी डाल कर ठंड को विदाई दी गई। ओनली डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन ने जगाधरी के रामलीला भवन में कार्यक्रम किया। बेटियों की लोहड़ी'' को नाच-गाकर धूमधाम से मनाया। शहीद भगत ¨सह मौचा के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद रणधीर चौधरी मुख्यातिथि थे। विजयेंद्र गर्ग, कपिल मुनीश गर्ग, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबेसडर अलका गर्ग विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ब्रह्मदत्त शर्मा ने की। स्ट्रॉ एंड कप में दिशा व भूमिका प्रथम, बॉल इन दी बॉस्केट में रवनीत, दीक्षा व गरिमा संयुक्त विजयी रही। दंपति की वरमाला पहनाने में करुण जैन व उनकी पत्नी ने बाजी मारी। टोपी घुमा कर गेम में संजय पुरी और सुषमा पुरी विजयी रहे। दीपिका व अमित तथा रिया व गौरव को बेस्ट डां¨सग कपल चुना गया। मंच संचालन खेमलाल सैनी ने किया। डॉ. प्रेमप्रकाश कलसी, खेमलाल सैनी, विनय मोहन, सुनील शर्मा, संजय पुरी, विकास गुप्ता, भारत गुप्ता, गगनदीप एसोसिएशन महासचिव विनय मोहन अजय धीमान, राकेश मल्होत्रा, अनिल कंबोज, आशीष मित्तल, सुरेंद्र अरोड़ा, राजीव कुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

वेलफेयर सोसायटी वार्ड नंबर 20 ने ससोली रोड पर स्थित हीरा फार्म में दिव्यांग बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। परमजीत ¨सह, दिनेश डूमरा, मोनिका डूमरा, हेमंत शर्मा तथा सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Þफोक भाँगड़ा एकेडमीÞ के बच्चों ने भांगड़ा दिखाया। श्रीब्लड डोनर्स के संस्थापक संजीव मेहता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। दिव्यांग मोनिका की पें¨टग चर्चा का विषय रही।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने जगाधरी के हनुमान गेट पर स्थित आश्रम में संस्थान ने कन्या बचाओ अभियान शीर्षक से लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। साध्वी सत्या भारती ने कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व बेटियों को समर्पित है। भ्रूण हत्या महापाप है। साढौरा की वाल्मिकी बस्ती की आंगनबाड़ी केंद्र में कन्याओं के लिए लोहड़ी पूजन किया गया। 14 नवजात कन्याओं की माताओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने मूंगफली व रेवड़ियां बांटते हुए नाच, गाकर लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर कर्मजीत, आशा, गुर¨वद्र व मनजीत कौर उपस्थित थी। भावना युवती मंडल ने संगठन कार्यालय में लोहड़ी पर्व अध्यक्ष रीटा मेहता की अध्यक्षता में मनाया। मेहता ने पर्व के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से त्योहार के दिन अपने घर व आसपास की सफाई करते हैं, वैसे हमेशा सफाई रखें।

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपने कार्यालय में लोहड़ी पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि त्योहार से कई आस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं। अग्नि पूजन से दुर्भाग्य दूर होते हैं व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अग्नि राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश सपरा, मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल महामंत्री विभोर पहुजा, कृष्ण ¨सगला, आदित्य चावला मौजूद थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्कशॉप मंडल ने आइटीआइ सब्जी मंडी में लोहड़ी पर्व मनाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, युवा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त, महामंत्री कमल दहिया, राजू सपरा, उपाध्यक्ष धर्मवीर माना, भूपेंदर राणा, रोहन भाटिया, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी संदीप धीमान, युवा प्रभारी राहुल जैसवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय धीमान, गगनदीप ¨सह, युवा मोर्चा मंडल सचिव हरदीप, विकास, किरणपाल, विशेष, यतेश व राम लुभाया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.