दूसरे दल से आ रहे लोग, कार्यकर्ता ना घबराएं, मेरे पास छलनी है : सीएम
दूसरे दल के लोग भाजपा में आ रहे है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दूसरे दल के लोग भाजपा में आ रहे है। लोगों को आता देख हमारे कार्यकर्ता घबराए हैं। उनको डर है कि कहीं बाहर से आने वाले लोग उनका स्थान न ले लें। किसी भी दल का व्यक्ति अगर भाजपा में आना चाहता है तो इनकार न करें। सिर्फ उसकी बैकराउंड अच्छी होनी चाहिए। ऐसा न हो उसके आने से हमें नुकसान हो। बाकी काम मेरा है। मेरे पास बड़ी छलनी है। मैं उससे साफ कर दूंगा। यदि कुछ समय बाद वह आगे निकल जाता है तो अच्छे आदमी को आगे बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं। मैं भी पहले नया था और प्रधानमंत्री भी। आज कहां पहुंच गए। उक्त शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभिनंदन समारोह के दौरान कहे। राहुल गांधी के नाम पर तो प्रत्याशी ने वोट भी नहीं मांगे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मोदी के नाम पर वोट मांगने पर आरोप लगाए। जब हमने अपने कांग्रेस मित्रों से बात की तो उन्होंने बताया कि आपस के पास अच्छा नेता है। उसकी छवि अच्छी है। उनके पास अच्छा विजन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर हम अगर वोट मांगे तो हमारे वोट कट जाएं। सीएम बोले- मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना
सीएम ने प्रदेश की दस की दस सीट पर जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। इनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना। हमारे पास पन्ना प्रमुख है कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर फैसला नहीं हो रहा। इस बार 50 लाख सदस्यता अभियान
सीएम ने कहा कि भाजपा में 33 लाख सदस्य हैं। इस बार इनको दो गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। चुनाव तक 50 लाख सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने हैं। उन्होंने मिस कॉल से सदस्य बनने के लिए फोन नंबर 8980808080 कार्यकर्ताओं को कंठस्थ कराया।