गलियों में पालतू पशु बांधे जाने से लोग परेशान
स्थानीय गलियों व सड़कों पर पशु बंधे होने से लोग परेशान है। नगरपालिका की ओर से इस बारे कोई कार्रवाई न किए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
संवाद सहयोगी, रादौर : स्थानीय गलियों व सड़कों पर पशु बंधे होने से लोग परेशान है। नगरपालिका की ओर से इस बारे कोई कार्रवाई न किए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
रादौर निवासी सुशील अग्रवाल, ठेकेदार अशोक वालिया, संदीप कुमार, रामकुमार, शैंटी ने बताया कि शहर की अधिकतर गलियों में लोगों के पशु बंधे हुए है। गलियों में लोगों ने अवैध रूप से पशुओं की खुरलियां बनाकर कब्जे कर लिए है। खुरलियों पर हर समय पशु बंधे रहते हैं। जिससे गलियों व सड़कों पर हर समय पशुओं का गोबर पड़ा रहता है। वहीं पशुओं के गली व सड़कों पर बंधे होने के कारण स्थानीय लोगों को गुजरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सैकड़ों पशु रास्तों पर बंधे हुए है। लेकिन नपा अधिकारी अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इस बारे कई बार लिखित में अधिकारियों को शिकायत दी गई। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जल्द ही शहर में अभियान चलाकर गलियों व सड़कों पर बंधे पशुओं को खुलवाया जाएगा। गली में बनी खुरलियों व खूंटों को हटवाकर कब्जे हटाएं जाएंगे।