जजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ रहे लोग : रॉकी सांगवान
जननायक जनता पार्टी की ओर से गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जजपा युवा के जिलाध्यक्ष रॉकी सांगवान ने कार्यकर्ताओं के साथ अमादलपुर में अभियान चलाया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
जननायक जनता पार्टी की ओर से गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जजपा युवा के जिलाध्यक्ष रॉकी सांगवान ने कार्यकर्ताओं के साथ अमादलपुर में अभियान चलाया। ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। अभियान के दौरान 150 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की नीतियों में इन लोगों ने आस्था जताई है।
इस दौरान रॉकी सांगवान ने कहा कि जजपा व भाजपा सरकार मिलकर जनहित के कार्य कर रही है। जजपा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भी जो भी समस्याएं हैं। उन्हें भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उनका समाधान कराया जा सके। इस मौके पर गुलफाम, युसूफ राव, याकूब ठेकेदार, डॉ. शमशाद राव, असलम, जुलफाम, इलियास, अमीर साहब, सगीर, सद्दाम हुसैन, महबूब, अलीजान, सबराती, नूर भी मौजूद रहे।