अस्पताल के रास्ते पर ट्रक फंसने से मरीज रहे परेशान
सिविल अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को निर्माण सामग्री लेकर आया ट्रक मोड़ते समय फंस गया। जिससे अस्पताल में जाने वाला रास्ता बंद हो गया। काफी देर तक ट्रक को निकालने में चालक मशक्कत करता रहा। इस दौरान आने जाने वाले मरीजों को परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिविल अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को निर्माण सामग्री लेकर आया ट्रक मोड़ते समय फंस गया। जिससे अस्पताल में जाने वाला रास्ता बंद हो गया। काफी देर तक ट्रक को निकालने में चालक मशक्कत करता रहा। इस दौरान आने जाने वाले मरीजों को परेशानी हुई।
अस्पताल का नया भवन बनाने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक निर्माण के लिए सामग्री लेकर आया था। इसी दौरान ट्रक अस्पताल जाने वाले रास्ते में फंस गया। क्योंकि जिस रास्ते से ट्रक की लंबाई बहुत ज्यादा थी। वह बहुत तंग था। इससे ट्रक के दोनों तरफ मरीजों के आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया। चालक ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से निकाला तब जाकर मरीजों को अस्पताल तक जाने का रास्ता मिला।