महिलाएं ही दे सकती समाज को नई दिशा व दशा : कंवरपाल
जिला प्रशासन ने डीएवी कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की काम करने क्षमता अधिक है। जो समाज को नई दिशा और दशा दे सकती हैं।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: जिला प्रशासन ने डीएवी कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की काम करने क्षमता अधिक है। जो समाज को नई दिशा और दशा दे सकती हैं। कंवरपाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, डीसी मुकुल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कंवरपाल ने कहा कि देश की गुलामी के समय में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला, उनको घरों में बंद कर दिया गया। यह भी देश के पिछड़ेपन का कारण है। वर्तमान समय में महिलाओं के उत्थान का मौहाल बन रहा है। सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, तो महिलाएं देश एवं समाज को उन्नति के नए शिखर पर ले जाएंगी। डीसी ने कहा कि महिलाओं व बच्चों के हित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोषण पखवाडे की शुरूआत की है, जो 22 मार्च तक चलेगा। एएसआई कमला रानी ने दुर्गा शक्ति एप मोबाईल फोन में डाउन लोड कराई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी आनंद मलिक, मेयर मदन चौहान, जिला परिषद के चेयरमैन सोहनलाल गोयल, स्वेता अठवाल, पवन कुमार, एसपी हिमांशु गर्ग, एडीसी प्रतीमा चौधरी, एसडीएम दर्शन कुमार बिश्रोई, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, सिविल सर्जन डा. विजय दहिया, डीएसओ राजेंद्रपाल गुप्ता उपस्थित थे।