कभी विरोध में किया था चुनाव प्रचार, अब बने समधी; शहनवाज हुसैन के बेटे ने की कांग्रेस विधायक की बेटी से शादी
कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का नई दिल्ली ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक की बेटी और भाजपा नेता के बेटे का निकाह, दिल्ली में भव्य रिसेप्शन।
HighLights
अकरम खान की बेटी अफशां और अरबाज का निकाह
दिल्ली में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन
पूर्व राष्ट्रपति सहित कई दिग्गज हुए शामिल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी विधानसभा के कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का नई दिल्ली में 25 अक्टूबर को निकाह हुआ था। सोमवार रात को नई दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था।
इस पार्टी में देश के कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत प्रदेश के भी कई नेता शामिल हुए।

बता दें कि दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित क्लब में दोनों का निकाह हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ था। अफशां ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है और अरबाज हुसैन आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े हैं। शादी से पहले अकरम खान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निमंत्रण देने भी पहुंचे थे। उस समय उनके साथ सिरसा सांसद कुमारी सैलजा भी थीं।
1996 में निर्दलीय विधायक बने थे अकरम खान
खिजरी गांव के अकरम खान राजनीति के साथ कृषि भी करते हैं। उनके पिता मोहम्मद असलम खान 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक रहे थे। उनके दादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे। अकरम खान 1996 में निर्दलीय विधायक बने।

1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे और बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष बने। 2009 में बसपा के टिकट पर जगाधरी से चुनाव जीते और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2024 के विधानसभा चुनाव में 67,403 वोट हासिल कर विधायक बने।
यह भी पढ़ें- BJP नेता के घर ब्याही गईं कांग्रेस विधायक की बेटी, कौन हैं शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां खान? शादी में पहुंचे कई दिग्गज
वाजपेयी सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली
वहीं, शाहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और 1994 में रेणु शर्मा से विवाह किया। उनके दो बेटे अरबाज और अदीब हैं। 1999 में किशनगंज से सांसद बने और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण, कोयला, नागरिक उड्डयन और कपड़ा मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।
-1793180918886.webp)
2006 और 2009 में भागलपुर से सांसद चुने गए। फरवरी 2021 में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में उद्योग मंत्री बने और अगस्त 2022 तक इस पद पर रहे। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जगाधरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर के पक्ष में प्रचार भी कर गए थे। गुर्जर के सामने अकरम खान ही कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
