Move to Jagran APP

ऑड ईवन व लेफ्ट राइट सिस्टम खत्म, सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार

रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक क‌र्फ्यू होगा। अब आड ईवन सिस्टम भी लागू नहीं होगा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सभी बाजार खुलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:50 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 06:20 AM (IST)
ऑड ईवन व लेफ्ट राइट सिस्टम खत्म, सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार
ऑड ईवन व लेफ्ट राइट सिस्टम खत्म, सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

अनलॉक वन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही लॉकडाउन में छूट मिलेगी, लेकिन उसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक क‌र्फ्यू रहेगा। अब ऑड ईवन सिस्टम भी लागू नहीं होगा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सभी बाजार खुलेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं अब प्रशासन ने लक्कड़ मंडी खोलने की भी अनुमति दे दी है। मंगलवार को लक्कड़ मंडी खुलेगी, लेकिन नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकतर लक्कड़ उप्र व पंजाब से आता है। यह रहेगी बाजार की व्यवस्था :

सुबह नौ से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी।

दूध की डेयरी का समय सुबह छह बजे से आठ बजे तक रहेगा।

लॉकडाउन से पहले बाजार बंद होने की जो व्यवस्था थी, वह रहेगी। यमुनानगर शहर अब रविवार को भी खुलेगा। मीरा बाजार, खेड़ा बाजार, जगाधरी बाजार पूरा खुलेगा। यदि भीड़ बढ़ी, तो इन मुख्य बाजारों के लिए नियमों में बदलाव हो सकता है।

बाजारों में लग रही भीड़, नियमों का पालन कराना चुनौती :

लॉकडाउन में छूट मिलते ही सड़कों पर भी भीड़ बढ़ गई है। दुकानों में सबसे अधिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एक दुकान में 10-12 लोग एक साथ एकत्र हो रहे हैं। मास्क की अनिवार्यता के बावजूद भी लोग कई जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि अनलाक वन के दौरान रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक क‌र्फ्यू रहेगा। 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिलाएं व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे घर से बाहर निकलने से बचें। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडी में आने वाले वाहन होंगे सैनिटाइज :

लक्कड़ मंडी में आने वाले सभी वाहनों को मंडी गेट पर ही सैनिटाइज किया जाएगा। वाहन चालक व उसके साथ आने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिग होगी। यदि किसी में भी लक्षण दिखे, तो उसे मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मंडी में आने वाले सभी आढ़तियों, कर्मचारियों व वाहन चालकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी को दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। आढ़ती भी अपने प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज कराएंगे। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए सैनिटाइजर व मास्क का भी प्रबंध करेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शुभम राणा ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव के साथ मंडी खेाले जाने को लेकर बैठक हुई। गिर गए पॉपुलर के रेट :

आढ़ती एसेासिएशन के महासचिव बलदेव पंवार ने बताया कि मंडी मंगलवार से खुल रही है। फैक्ट्रियों में कामगार नहीं है। ऐसे में फैक्ट्रियां भी पूरी तरह से नहीं चल रही है। इस समय में किसानों को संयम बरतने की जरूरत है, क्योंकि पापुलर के रेट लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को ही 875 से 60-70 रुपये पापुलर के दाम गिर गए। इसका कारण यह है कि फैक्ट्रियां पूरी तरह से नहीं चल रही है। यदि माल की आवक अधिक हो जाती है, तो रेट डाउन जाएंगे। इसलिए किसान संयम बरतें, ताकि उनकी फसल सही दामों पर बिक सके। दस-दस बस रूटों के बारे में मुख्यालय ने मांगी सूचना

जीएम रोडवेज लेखराज ने बताया कि अभी मुख्यालय से बसें चलाने के संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। मुख्यालय ने लोकल, इंटरस्टेट व इंटरडिस्टिक बसों के उन रूटों की सूची मांगी है। जहां पर अधिक यात्री सफर करते हैं। दस-दस रूटों की जानकारी मुख्यालय भेजी गई है। वहां से जैसे ही दिशा निर्देश मिलेंगे। उसके हिसाब से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.