31 अक्टूबर तक लिए जाएंगी मतदाताओं सूची की आपत्तियां : डॉ. जोशी
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम जनवरी 2019 को क्वालीफाइ तिथि मानकर जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम जनवरी 2019 को क्वालीफाइ तिथि मानकर जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन एक सितंबर 2018 को किया गया है। ये जानकारी अंबाला मंडल आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने दी। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 अक्टूबर तक है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 13 व 14 अक्टूबर को चलेगा। आपत्तियों का निपटारा 30 नवंबर से पहले तक किया जाएगा। डाटाबेस अपडेट का कार्य 3 जनवरी से पहले तक किया जाए। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के ऐसे मतदाता जो किराए पर रहते हैं और अपने घर बदलते हैं उन्हें सभी राजनैतिक दल यह बताएं कि वे समय रहते सही पते पर ही अपनी वोट बनवाएं।