बुआ के घर आया किशोर करंट से झुलसा
आजादनगर की गली नंबर 13 में बुआ के घर आया 15 वर्षीय साहिल छत से गुजर रही बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : आजादनगर की गली नंबर 13 में बुआ के घर आया 15 वर्षीय साहिल छत से गुजर रही बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिसार जिले के ढाहनीपुर गांव निवासी साहिल की बुआ पिकी आजाद नगर की गली नंबर 13 में रहती है। सोमवार शाम करीब सात बजे साहिल अपनी दादी के साथ बुआ के घर आया था। बुआ के घर पहले से आए अंबाला निवासी सन्नी ने बताया कि जैसे ही साहिल घर पर आया और तुरंत खेलने के लिए छत पर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। इसी दौरान छत से धमाके की आवाज आने लगी। सभी ने सोचा कि पड़ोस में रहने वाले बच्चे दीपावली के उपलक्ष्य में घर की छत पर पटाखे बजा रहे होंगे। तभी गली से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घर बताया कि कोई बच्चा करंट की चपेट में आ गया है।
लोगों ने बंद की सप्लाई
लोगों ने किशोर को करंट की चपेट में आते देखा तो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर दी। उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। हादसे के कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।