Move to Jagran APP

प्रेम विवाह करने वाली महिला से पड़ोसी ने साले के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

शहर निवासी महिला को पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी शादी के बाद भी तंग करने लगा। चाकू की नोक पर आरोपित व उसके साले ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:29 AM (IST)
प्रेम विवाह करने वाली महिला से पड़ोसी ने साले के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर निवासी महिला को पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी शादी के बाद भी तंग करने लगा। चाकू की नोक पर आरोपित व उसके साले ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने पड़ोस में ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले पड़ोस में रहने वाला सोनू उसका पीछा करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। शादी के बाद भी सोनू ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। सोनू ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह किसी ओर से शादी करेगा तो उसे कभी चैन से नहीं रहने देगा। आरोप है कि सोनू ने उसके मायके के सामने कमरा किराये पर ले लिया और अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगा। वर्ष 2019 में दीपावली से एक दिन पहले शाम को सोनू उसके घर में मिठाई लेकर आया। तब वह घर पर अकेली थी। उसके परिजन बाजार सामान खरीदने गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। वह उसके धमकी देने लगा कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोप है कि सोनू ने अपने साले दीपक से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया। गत 13 जून को एक बार फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। परेशान होकर यह बात उसने अपने पति को बताई। पति ने दोनों से बात की तो वह माफी मांगने लगे। परंतु इसके बाद वह फिर से उसे तंग करने लगे। यह बात उन्होंने सोनू की मां अनिता व पत्नी राजरानी को बताई तो वह उल्टा उन्हें ही धमकाने लगी। इसकी शिकायत उन्होंने महिला थाने में दी।

मामले की जांच कर रही अमरदीप का कहना है कि चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.