नरेश कांबोज बने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष
इससे पहले नरेश कांबोज जून 2016 से लेकर अब तक पार्टी के हलका रादौर प्रधान रहे। वहीं पार्टी की टिकट पर नरेश कांबोज ने 2019 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 06:29 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : आम आदमी पार्टी ने नरेश कांबोज खुर्दी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। इससे पहले नरेश कांबोज जून 2016 से लेकर अब तक पार्टी के हलका रादौर प्रधान रहे। वहीं पार्टी की टिकट पर नरेश कांबोज ने 2019 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। नरेश कांबोज ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी अध्यक्ष अरविद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता व उतरी जोन के प्रभारी डॉ. बीके कौशिक का आभार प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें