Move to Jagran APP

युवक की गला रेतकर हत्या, पर्स से मिला महिला का आधार कार्ड

सदर यमुनानगर थाना एरिया में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मिट्टी से लथपथ था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 08:18 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 08:18 AM (IST)
युवक की गला रेतकर हत्या, पर्स से मिला महिला का आधार कार्ड
युवक की गला रेतकर हत्या, पर्स से मिला महिला का आधार कार्ड

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

सदर यमुनानगर थाना एरिया में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मिट्टी से लथपथ था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक की जेब से एक पर्स मिला है, जिसमें से 40 रुपये और एक आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो मिला। आधार कार्ड पर गीता रानी का नाम है और उस पर लक्ष्मीनगर कैंप का पता लिखा हुआ है। पुलिस इसी आधार पर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

ममीदी गांव के पास राधा स्वामी के नाम से ईंट भट्ठा है। पास में ही ग्रामीणों के खेत हैं। दोपहर बाद करीब पांच बजे खेत में ही कार्य कर रही लेबर ने शव को देखा, तो भट्ठे पर जाकर बताया। वहां से मजदूर पहुंचे। शव को देखकर उन्होंने भट्ठे का श्रमिक होने से इंकार कर दिया। बाद में भट्ठा मालिक अशोक गोयल ने पुलिस को बताया। सदर यमुनानगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 26 साल के लगभग है। वह टीशर्ट व शॉर्ट पहने हुए था। एक पैर में धागा बंधा हुआ है। शव पूरी तरह से मिट्टी से लथपथ था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के वालों के साथ उसकी काफी लड़ाई हुई होगी। शरीर पर जगह-जगह खरोंच के निशान हैं। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से पर्स मिला है। इसमें एक युवक का फाइल फोटो मिला। यह फोटो मृतक युवक के चेहरे से मैच कर रहा है। इसके साथ ही एक आधार कार्ड मिला है। इस पर गीता रानी का नाम लिखा है। आधार कार्ड पर लक्ष्मीनगर कैंप का पता और उसके पति का नाम सुशील कुमार लिखा है। मौके पर सीआइए वन की टीम भी पहुंची और छानबीन की। वहीं सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.