Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव के लिए आई डबल बटन मशीनें

नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मेयर व पार्षदों के चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से अब डबल बटन वाली ईवीएम आई हैं। 700 बेल्ट यूनिट व 350 कंट्रोल युनिट आई हैं। बता दें कि पहले ¨सगल बटन वाली मशीनें आई थी, लेकिन मेयर के सीधे चुनाव के फैसले के बाद इन्हें वापस भेज दिया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:39 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:39 PM (IST)
नगर निगम चुनाव के लिए आई डबल बटन मशीनें
नगर निगम चुनाव के लिए आई डबल बटन मशीनें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मेयर व पार्षदों के चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से अब डबल बटन वाली ईवीएम आई हैं। 700 बेल्ट यूनिट व 350 कंट्रोल युनिट आई हैं। बता दें कि पहले ¨सगल बटन वाली मशीनें आई थी, लेकिन मेयर के सीधे चुनाव के फैसले के बाद इन्हें वापस भेज दिया था। अधिकारियों के मुताबिक जल्द की नगर निगम चुनाव घोषित हो सकते हैं। चुनाव के लिए आवश्यक सभी तैयारियां की जा रही हैं।

loksabha election banner

इनसेट

मेयर के सीधे चुनाव के बाद बदली व्यवस्था

मेयर के सीधे चुनाव के बाद व्यवस्था बदल गई। नगर निगम के बीते चुनाव में मेयर का सीधा चुनाव नहीं था। पार्षदों ने मेयर को चुना था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मेयर का चुनाव सीधे तौर पर जनता ही करेगी। जिन दिनों चुनाव आयोग की ओर से इवीएम भेजी गई थी, उस दौरान तक सरकार ने यह निर्णय नहीं लिया था। इवीएम ¨सगल बटन वाली थी, लेकिन मेयर के सीधे चुनाव के निर्णय के बाद डबल बटन वाली मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ी।

की जरूरत है। इनसेट

सरगर्मियां हुई तेज

नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए, लेकिन कुछ ने स्वयं ही अपने आपको उम्मीदवार घोषित कर लिया। सोशल मीडिया पर प्रचार खूब किया जा रहा है और होर्डिंग्ज भी लगे हैं। इसके अलावा भावी पार्षद भी खूब गोटियां फिट करने में जुटे हैं। पुरानों के साथ-साथ कई नए चेहरे भी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.