Move to Jagran APP

सास और बहू में रोज होता था झगड़ा, तंग होकर पति ने नहर में कूदकर दे दी जान

यमुनानगर में एक परिवार में सास और बहू के बीच रोज झगड़ा होता था। काफी प्रयास के बाद भी यह समाप्‍त नहीं हुआ तो आजिज होकर पति ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:34 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:34 AM (IST)
सास और बहू में रोज होता था झगड़ा, तंग होकर पति ने नहर में कूदकर दे दी जान
सास और बहू में रोज होता था झगड़ा, तंग होकर पति ने नहर में कूदकर दे दी जान

यमुनानगर, जेएनएन। सास और बहू के बीच विवाद आम बात है, लेकिन यह हद से गुजर जाए तो परिणाम कई बार बेहद घातक होता है। ऐसा ही वाक्‍या यहां हुआ। शहर के एक परिवार में सास और बहू के बीच राेज झगड़ा होता था। परिवार के लोगों ने दोनों को खूब समझाया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद घर में रोज-रोज की कलह से आजिज आकर पति ने जान दे दी।

loksabha election banner

पत्नी और मां के बीच रोज के झगड़े से आजिज आकर पति पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचा और न‍हर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए छोटा भाई भी नहर में कूद गया। पानी अधिक होने की वजह से दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने छोटे भाई को तो किसी तरह से बाहर निकाल लिया, लेकिन बड़ा भाई बह गया। छोटे भाई को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में एल्यूमिनियम की फैक्टरी में नौकरी करने वाले मोनू की शादी मनीषा से हुई थी। उसकी एक बेटी और बेटा है। मनीषा का अपनी सास के साथ विवाद रहता था।  इस वजह से वह छत पर बने कमरे में अलग रहने लगी। नीचे मोनू का छोटा भाई अनिकेत मां के साथ रहता था। कई दिन से घर में कलह बढ़ गई थी।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे इसी बात को लेकर मोनू और मनीषा के बीच कहासुनी हुई। इस पर मोनू गुस्से में घर से बाहर निकल आया। मनीषा ने पति के पीछे बेटे को भेजा, लेकिन वह नहीं मिला। वह मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया था।

दूसरी ओर, मोनू को गुस्‍से में घर से बाहर जाते देख छोटा भाई अनिकेत भी उसके साथ हो गया। अनिकेत रास्‍ते में बड़े भाई को समझाने लगा और उसका गुस्‍सा शांत करने की कोशिश करता रहा। दोनों पश्चिमी यमुना नहर पर हमीदा हेड पर पहुंचे। यहां पर दोनों बात कर थे कि मोनू ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए अनिकेत भी नहर में कूद गया।

इसकेे बाद दोनों भाई नहर में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की। लोगों ने अनिकेत को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन मोनू नहर की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अनिकेत को अस्पताल भेज दिया। यहां से उसे पीजीआइ भेज दिया। माेनू का अब तक पता नहीं लग पाया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.