Move to Jagran APP

किशोरी को झांसा देकर बनाया बंधक, स्वजनों ने कराया मुक्त

गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:20 AM (IST)
किशोरी को झांसा देकर बनाया बंधक, स्वजनों ने कराया मुक्त

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर कुलदीप सिंह नाम का युवक ले गया। उसे कमरे में बंद कर रखा। तीन दिन बाद किशोरी बरामद हुई और आरोपित के बारे में पता लगा। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कही चली गई थी। उसकी तलाश शुरू की, तो पड़ोस के ही कुलदीप के कमरे से किशोरी से मिली। जब किशोरी से पूछा, तो उसने बताया कि कुलदीप उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसे 1500 रुपये भी दिए और दो सूट भी लाकर दिए। वह उसे कमरे में बंद कर कुंडी लगाकर चला जाता था। आरोप है कि इस बारे में किसी को बताने पर कुलदीप ने जान से मारने की धमकी दी थी। उधर, जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पास की ही कालोनी में सिलाई सेंटर में जाती थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सिलाई सेंटर जाने के लिए निकली थी। यहां से हर रोज डेढ़ बजे लौट जाती थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। शाम तक वह वापिस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आता रहा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके अलावा सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, दो पर केस

छछरौली थाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ उसकी ही रिश्तेदारी के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित युवक व उसके दोस्त पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव नलवी निवासी अब्दुल वाहिद का उनके घर पर आना जाना था। एक जनवरी को आरोपित अपने दोस्त कुर्बान के साथ उनके घर पर आया। उस समय परिवार के लोग बाहर गए थे। अकेले पाकर आरोपित ने उसके साथ गलत कार्य किया। इस दौरान उसका दोस्त बाहर खड़ा रहा। इस बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देता रहा। परिवार की इज्जत की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसका आरोपित ने फायदा उठाया और उसे डरा धमकाकर संबंध बनाता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.