जैक फिसलने से लेंटर के मलबे में दबा मिस्त्री, मौत
शांति कॉलोनी में लेंटर उठाते समय जैक फिसल गया। उससे लेंटर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM (IST)
जासं, यमुनानगर : शांति कॉलोनी में लेंटर उठाते समय जैक फिसल गया। उससे लेंटर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई।
कॉलोनी निवासी मोबिन अपने मकान की ऊंचाई बढ़ावा रहा था। इसके लिए लेंटर उठाया जा रहा था। उसने सहारनपुर के सरसावा निवासी 40 वर्षीय तालिब को लेंटर ऊंचा उठाने का ठेका दिया। तालिब ने लेंटर को ऊंचा उठाने के लिए जैक लगा दिए। शनिवार को तालिब जैक को टाइट कर रहा था। इसी दौरान जैक फिसल गया। उससे लेंटर गिर गया। उसके नीचे तालिब दब गया। बताया जाता है कि लेंटर का बीम तालिब के ऊपर गिरा। उसका मुंह बुरी तरह से कुचल गया, जिससे तालिब की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त अन्य लोग दूर खड़े थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें