Move to Jagran APP

मुंबई की TV Artist से यमुनानगर में दुष्कर्म, मॉडल दोस्त के साथ Birthday मनाने आई थी युवती

युवती अपना जन्मदिन दोस्त के साथ मनाने के लिए यमुनानगर आई। यहां से दोस्त उसे होटल में लेकर गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 02:45 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 02:45 PM (IST)
मुंबई की TV Artist से यमुनानगर में दुष्कर्म, मॉडल दोस्त के साथ Birthday मनाने आई थी युवती
मुंबई की TV Artist से यमुनानगर में दुष्कर्म, मॉडल दोस्त के साथ Birthday मनाने आई थी युवती

जेएनएन, यमुनानगर। टीवी सीरियल में बतौर जूनियर कलाकार काम करने वाली मुंबई की युवती ने राजा गार्डन के विनीत वर्मा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि अब वह एक माह की गर्भवती है। आरोपित के परिवार के लोग पहले शादी कराने के लिए तैयार थे, लेकिन अब मना कर रहे हैं। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित विनीत, उसके पिता रामनिवास पर केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि मुंबई में ही उसकी मुलाकात विनीत वर्मा से हुई। वह भी मॉडलिंग करता है। दोनों की दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। दोनों ने शादी करने का वादा कर लिया। आरोपित विनीत वर्मा के पिता से भी उसने बात की, तो उन्होंने भी सहमति दे दी। इस बीच विनीत वापस आ गया।

युवती के मुताबिक इसके बाद वह अपने जन्मदिन के मौके पर यमुनानगर आई। यहां से आरोपित उसे होटल में लेकर गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। अगले दिन होश में आने पर उसे पता लगा। इस बात का विरोध किया, तो उसने कुछ दिन बाद शादी होने की बात कही।

युवती ने बताया कि जब विनीत ने उससे शादी का वादा किया तो वह चुप रही और मुंबई लौट गई। वह अब एक माह की गर्भवती है। उसने कई बार विनीत से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह अब उससे बात नहीं कर रहा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अब आरोपित के परिजन भी शादी से इन्कार कर रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.