विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ मामले की खुलासा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 06 May 2018 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 08:47 AM (IST)

नौवीं की छात्रा से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की तीन माह की गर्भवती हुई।

नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ मामले की खुलासा
नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ मामले की खुलासा

जेएनएन, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से आटा चक्की चलाने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। तीन माह बाद जब उसे गर्भ की जानकारी हुई तो उसने  मौसी को घटना के बारे में बताया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुस्तफाबाद के गांव निवासी सुभाष के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी गांव के ही स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उनके गांव में 48 वर्षीय एक व्यक्ति आटा चक्की चलाता है। जनवरी माह में सुबह उसकी बेटी बाड़े में गोबर डालने गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो चक्की मालिक ने उसको गेहूं का कट्टा उठाने के लिए आवाज लगाई। वह जैसे ही अंदर गई तो अभियुक्त ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अभियुक्त ने उसे धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसके माता-पिता व भाई को जान से मार देगा। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बेटी तीन माह की गर्भवती हो गई।

2 अप्रैल को बेटी ने यह बात अपनी मौसी को बताई। 3 अप्रैल को मौसी ने परिजनों को जानकारी दी। महिला थाना की एएसआइ बलजीत ने बताया कि की जांच की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः तीन युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म