विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 05 May 2018 11:11 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 07 May 2018 08:45 AM (GMT+05:30)

बोलेरो सवार तीन युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर खेतों में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीन युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
तीन युवकों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, चरखी दादरी। जिले के एक गांव में रात के समय बोलेरो गाड़ी सवार तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। युवक लड़की को खेतों के पास बने एक कमरे में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह ग्रामीणों ने लड़की को बरामद किया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि रात वह अपने बेटे के साथ अपनी दुकान पर काम कर रहा था। रात 12 बजे के बाद उसे काम करते हुए नींद आने लगी। उसका घर भी दुकान के पास ही है तो उसने अपनी बेटी को चाय बनाकर देने को कहा।

पिता के मुताबिक उसकी बेटी दुकान पर चाय देकर वापस घर जा रही थी कि तभी तेज गति से आई एक बोलेरो गाड़ी ठीक उसकी बेटी के आगे आकर रुकी। बोलेरो से उतरे दो युवकों ने उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में डाल लिया और तेज गति से गाड़ी चलाकर मौके से फरार हो गए।

वह अपने बेटे के साथ तुरंत अपहर्ताओं की गाड़ी के पीछे भागा, लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए। बाद में वह पूरी रात अन्य ग्रामीणों के साथ बेटी को तलाशता रहा। सुबह उन्हें पता चला कि खेतों की तरफ बोलेरो गाड़ी देखी गई थी, जिसके बाद वे खेतों में एक कमरे के पास पहुंचे।

इस दौरान उन्हें आता देख अभियुक्त युवक उसकी बेटी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसकी बेटी ने बताया कि तीन युवकों ने रातभर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पुलिस ने पीडि़त के बयान के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः नाबालिग बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, शर्मशार होकर पिता ने की खुदकशी