Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान 35 पौधे लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि पेड़ वातावरण को स्वछ रखने के लिए बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 07:40 AM (IST)
सिविल अस्पताल में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
सिविल अस्पताल में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान 35 पौधे लगाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कहा कि पेड़ वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सबसे जरूरी है कि पौधों की देखभाल हो।

loksabha election banner

पौधारोपण जैसे अभियान में छात्र-छात्राओं की मुख्य भूमिका होती है। इससे उन्हें शुरू से ही पौधों की महत्ता का पता लग जाता है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो हमारे जीवन के लिये अति आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. विपुल गोयल, डॉ. विकास अरोड़ा, डीआइएम संदीप शर्मा, हितेश, सुदेश कांबोज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.