युवा मंडल के सदस्यों ने किया पौधारोपण
लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:10 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर :
ग्रामीण युवा विकास मंडल नवांशहर की ओर से पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर शारीरिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेविका अनिता देवी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर 200 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मौके पर आमवाला, नवांशहर, हैबतपुर, मलिकपुर व चाहड़वाला गांव के युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें